कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की कवर्धा(कबीरधाम) विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अकबर भाई ने बीजेपी के अशोक साहू को हराया था। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकबर भाई पर फिर से भरोसा जताया था जबकि बीजेपी ने अशोक साहू की जगह विजय शर्मा को टिकट दिया था। इस बार बीजेपी प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अकबर को पटखनी दी है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना स्थल से जब मोहम्मद अकबर बाहर निकले तब बाहर मौजूद भीड़ ने उन्हें कुछ इस तरह से विदाई दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
